उपचुनाव में चला 'केजरीवाल मॉडल'
AAP को 2 सीटों पर मिली जीत; जानें बाकी सीट के रिजल्ट
देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हाल ही में उपचुनाव हुए थे, जिसके नतीजे सोमवार यानि 23 जून को सामने आए. इन नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने दो सीटों पर जीत दर्ज कर सबका ध्यान खींचा, जबकि बीजेपी-कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक-एक सीट मिली. दूसरे चुनावों की तुलना में ये चुनाव छोटा जरूर था, लेकिन इसका असर राज्यों की राजनीति में साफ तौर पर नजर आ रहा है.
पंजाब और गुजरात में AAP को बड़ी जीत
केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब और गुजरात में शानदार प्रदर्शन किया. पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट से AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने जोरदार जीत हासिल की. इसके अलावा, गुजरात की विसावदर सीट से भी पार्टी ने जीत दर्ज की, जिससे राज्य में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है. यह जीत खास इसलिए है क्योंकि गुजरात में आम आदमी पार्टी अब तक मुख्य मुकाबले से दूर रही थी, लेकिन अब वह राज्य में विकल्प के रूप में उभरती दिख रही है.
BJP ने बचाई इज्जत, केरल में कांग्रेस का जादू
वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुजरात की कड़ी सीट पर जीत दर्ज की. यह सीट बीजेपी के लिए न केवल अहम थी बल्कि पार्टी की पकड़ को साबित करने का भी एक मौका था. वहीं, कांग्रेस ने केरल की नीलांबुर सीट से जीत दर्ज कर अपनी परंपरागत पकड़ को कायम रखा. कांग्रेस उम्मीदवार आर्यदान शौकत ने यहां पर भाजपा और अन्य दलों को पीछे छोड़ते हुए साफ जीत हासिल की.
बंगाल में TMC को मिली कालीगंज सीट
पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने जीत दर्ज की, जिससे यह साफ हो गया कि राज्य में ममता बनर्जी की पकड़ अब भी बरकरार है. यह जीत विपक्षी गठबंधनों के लिए एक संकेत है कि बंगाल की राजनीति में टीएमसी को कमजोर आंकना अभी भी जल्दबाजी होगी. इस उपचुनाव के नतीजे बताते हैं कि अलग-अलग राज्यों में मतदाताओं की सोच और प्राथमिकताएं कितनी अलग हैं, और क्षेत्रीय राजनीति में अब नई ताकतें तेजी से उभर रही हैं.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड