CJP के ‘चलो संसद’ प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई अलर्ट पर
लगातार दूसरे दिन 16 मेट्रो स्टेशन बंद
नई दिल्ली, CJP के ‘चलो संसद’ अभियान और जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने लगातार दूसरे दिन 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि, इन स्टेशनों से मेट्रो ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर गुजरती रहेंगी, लेकिन यात्रियों को वहां चढ़ने या उतरने की अनुमति नहीं होगी।
सुरक्षा एजेंसियों ने संसद, जंतर-मंतर और सेंट्रल दिल्ली के अन्य संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की है। साथ ही कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। प्रशासन ने लोगों से घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की जानकारी और ट्रैफिक अपडेट जरूर जांचने की अपील की है।
इन 16 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास बंद
लोक कल्याण मार्ग
राजीव चौक
पटेल चौक
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
बाराखंभा रोड
सुप्रीम कोर्ट
सेवा तीर्थ
जनपथ
मंडी हाउस
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
आईटीओ
दिल्ली गेट
इंद्रप्रस्थ
खान मार्केट
जोर बाग
शिवाजी स्टेडियम
NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक और CJP के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी के मद्देनजर राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।
प्रशासन ने नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू कर दी है। इससे पहले ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद से जंतर-मंतर पर धरना लगातार जारी है।
DMRC ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित स्टेशनों पर सामान्य आवाजाही तभी बहाल की जाएगी, जब सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अनुमति मिलेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना वैकल्पिक मार्गों और ताजा अपडेट के अनुसार बनाएं।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड