नई दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में आम बजट पेश किया. बजट में देश की रक्षा पर 6,21,940.85 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही गई है, जो कुल बजट का 12.9 प्रतिशत है.
अपनी सेना पर सबसे ज्यादा खर्चा अमेरिका करता है. एक रिपोर्ट के अनुसार 2023 में अमेरिका ने सैन्य रक्षा पर 916 बिलियन डॉलर खर्च किए थे.
दूसरे स्थान पर चीन है, जो अपनी सेना और सुरक्षा पर 296 बिलियन डॉलर रुपये खर्च करता है.
तीसरे स्थान पर रूस है, जिसने पिछले वर्ष अपनी सेना और हथियार पर 109 बिलियन डॉलर खर्च किए.
भारत ने मंगलवार को ऐलान किया कि वो इस वर्ष अपनी सेना पर 6.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगा. 2023 की बात करें तो भारत ने अपनी रक्षा बजट पर 83.6 बिलियन डॉलर खर्च किए थे.
पांचवें स्थान पर सऊदी अरब का नाम सामने आता है, जो अपनी सेना पर 75.8 बिलियन डॉलर खर्च कर चुका है.
छठे स्थान पर ब्रिटेन है, जो अपनी सेना, सुरक्षा और हथियार पर 74.9 बिलियन डॉलर खर्च करता है.
जर्मनी भी इस लिस्ट में सातवें स्थान पर है, जो अपनी सेना और सुरक्षा पर 66.8 बिलियन डॉलर खर्च कर चुका है.
रूस से जंग का सामना कर रहा यूक्रेन भी सेना पर खूब पैसे खर्च करता है. 2023 में उसने अपनी सेना पर 64.8 बिलियन डॉलर रुपये खर्च किए.
नौवें स्थान पर फ्रांस है, जिसने पिछले वर्ष अपनी सेना पर 61.3 बिलियन डॉलर खर्च किए थे.
जापान इस लिस्ट में आखिरी स्थान पर है, जो अपनी सेना पर 50.2 बिलियन डॉलर खर्च करता है.