अस्वस्थ होने के कारण शुभंम गिल नहीं खेलेंगे विश्व कप 2023 का दूसरा मैच
अफगानिस्तान के खिलाफ ईशान किशन खेलते हुए आएंगे नजर
नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम को वनडे विश्व कप 2023 (World Cup) लगातार दूसरे मैच में ओपनर शुभमन गिल (Shubam Gill) की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी. गिल इस समय डेंगू से पीड़ित हैं और उन्हें मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. हालांकि उनका पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को खेले जाने वाले महामुकाबले में भी खेलना तय नहीं है. टीम इंडिया को अपने दूसरे मैच में अफगानिस्तान से भिड़ना है.
भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) की टीमें बुधवार (11 अक्टूबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने सामने होंगी. गिल की गैरमौजूदगी में ईशान किशन अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी पहले मैच में नहीं खेल पाए थे. भारतीय टीम अपने प्लेइंग इलेवन में एक और परिवर्तन कर सकती है. आइए जानते हैं कि अफगानिस्तान के खिलाफ किस भारतीय की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है.
रोहित एंड कंपनी अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को शामिल कर सकती है. शमी को आर अश्विन की जगह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था.