सचिन तेंदुलकर 24 साल बाद फिर संभालेंगे भारतीय टीम की कप्तानी
दिग्गज टीमों से लेंगे लोहा
क्रिकेट के 'भगवान' सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह 11 सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। इस बीच सचिन तेंदुलकर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सचिन तेंदुलकर की क्रिकेट के मैदान पर वापसी होने जा रही है। सचिन की ये वापसी और भी ज्यादा दिलचस्प इसलिए भी होने जा रही है क्योंकि वह बतौर कप्तान 'इंटरनेशनल' कमबैक करने जा रहे हैं। दरअसल, एक नए टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है जिसमें सचिन तेंदुलकर भारतीय टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। इस नई लीग का नाम है इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) जिसका 17 नवंबर से आगाज होगा। इस लीग में भारत के अलावा श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम भी शिरकत करेंगी।
सचिन तेंदुलकर ने आखिरी बार 24 साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी। उन्होंने बतौर कप्तान मार्च 2000 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद उन्होंने सौरव गांगुली को टीम इंडिया की कप्तानी सौंप दी थी। अब एक बार फिर सचिन टीम इंडिया की कमान संभालते नजर आएंगे जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
IML के पहले सीजन के कप्तान इस प्रकार हैं:-
भारत: सचिन तेंदुलकर
वेस्टइंडीज: ब्रायन लारा
श्रीलंका: कुमार संगकारा
ऑस्ट्रेलिया: शेन वॉटसन
इंग्लैंड: इयोन मोर्गन
साउथ अफ्रीका: जैक कैलिस
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की शुरुआत नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में होगी, जहां शुरुआती चार मैच खेले जाएंगे। 17 नवंबर को भारत और श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबले से इसकी शुरुआत होगी, जिसमें सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा बतौर कप्तान आमने-सामने होंगे अगले मैच में शेन वॉटसन की ऑस्ट्रेलिया का सामना जैक कैलिस की साउथ अफ्रीका से होगा और बाद में श्रीलंका का सामना इयोन मोर्गन की इंग्लैंड से होगा। ब्रायन लारा की वेस्टइंडीज टीम चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू करेगी।
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) 2024 का पूरा शेड्यूल
मुंबई, डी.वाई. पाटिल स्टेडियम
17 नवंबर: भारत बनाम श्रीलंका (शाम 7:30 बजे)
18 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (शाम 7:30 बजे)
19 नवंबर: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (शाम 7:30 बजे)
20 नवंबर: वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया (शाम 7:30 बजे)
लखनऊ (भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम)
21 नवंबर: भारत बनाम साउथ अफ्रीका
23 नवंबर: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड
24 नवंबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
25 नवंबर: वेस्ट इंडीज बनाम श्रीलंका
26 नवंबर: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
27 नवंबर: वेस्ट इंडीज बनाम साउथ अफ्रीका
रायपुर (शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम)
28 नवंबर- भारत बनाम इंग्लैंड (शाम 7:30 बजे)
30 नवंबर- श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (शाम 7:30 बजे)
01 दिसंबर- भारत बनाम वेस्टइंडीज (शाम 7:30 बजे)
02 दिसंबर- श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया (शाम 7:30 बजे)
03 दिसंबर- वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (शाम 7:30 बजे)
05 दिसंबर- सेमीफाइनल 1 (शाम 7:30 बजे)
06 दिसंबर- सेमीफाइनल 2 (शाम 7:30 बजे)
08 दिसंबर- फाइनल (शाम 7:30 बजे)