पंजाब ने चेन्नई को 18 रन से हराया
प्रियांश आर्या और शशांक सिंह के बाद फर्ग्यूसन चमके
चंडीगढ़, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम इस सीजन भी तैयार नहीं दिख रही है. उसने अब तक खेले 5 मैचों में से 4 गंवा दिए हैं, जबकि एक में उसे जीत मिली है. मंगलवार को उसका सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से था, जहां उसने टीम के टॉप ऑर्डर को बुरी तरह खड़खड़ा दिया था लेकिन अकेले युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य के शतक के बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों की साहसिक पारियों के दम पर पंजाब ने 6 विकेट पर 219 रन बनाकर सीएसके को बैकफुट पर ही रखा.
220 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने अच्छी ओपनिंग शुरुआत के बावजूद यह मैच 18 रनों से गंवा दिया. इस हार के बाद सीएसके के युवा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने अपने फील्डरों को हार का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि टीम को कैच छोड़ने का अंजाम भुगतना पड़ रहा है. CSK ने पिछले कुछ मैचों में लगातार कैच टपकाए हैं और मंगलवार को मैच की दूसरी ही गेंद पर प्रियांश आर्य को जीवनदान दिया जिन्होंने शानदार शतक जड़ा.
आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज शतक जड़ने वाले प्रियांश आर्य ने 42 गेंद में नौ छक्कों और सात चौकों से 103 रन की पारी खेली. उन्होंने शशांक सिंह (नाबाद 52) के साथ उस समय छठे विकेट के लिए 34 गेंद में 71 रन की साझेदारी की जब टीम 83 रन पर पांच विकेट गंवाकर संकट में थी. गायकवाड़ ने कहा कि पिछले कुछ मैच में फील्डिंग ने अंतर पैदा किया है. बता दें CSK की टीम इस सीजन खेले 5 मैचों में कुल 13 कैच टपका चुकी है, जो सबसे ज्यादा हैं.
गायकवाड़ ने मैच के बाद कहा, ‘पिछले चार मैच में यही (कैच छोड़ना) एकमात्र अंतर है. यह बहुत महत्वपूर्ण रहा है. हर बार जब हम कैच छोड़ते हैं तो वही बल्लेबाज 20, 25 या 30 रन अतिरिक्त बना देता है. यदि आप आरसीबी के मैच को छोड़ दें तो पिछले तीन मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए यह एक या दो या तीन बड़े शॉट की बात थी.’
उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी आपको प्रियांश के खेलने के तरीके की सराहना करनी होगी. उसने अपने मौकों का फायदा उठाया. यह उच्च जोखिम वाली बल्लेबाजी थी और यह उसके लिए काफी अच्छा रहा. भले ही हम विकेट ले रहे थे लेकिन उन्होंने रन गति बनाए रखी.’ गायकवाड़ ने कहा कि उनकी बल्लेबाजी अच्छी थी लेकिन क्षेत्ररक्षण में रन अधिक दे दिए.
उन्होंने कहा, ‘हम 10-15 रन कम दे सकते थे, अगर हमने अच्छा प्रदर्शन किया होता और यह कैच छोड़ने के कारण ही होता है. आज बल्लेबाजी के नजरिए से शानदार प्रदर्शन रहा. यही हम चाहते थे. हमारे बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और पावरप्ले शानदार रहा. यह एक बेहतर प्रदर्शन था और कई सकारात्मक बातें थीं.’
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड