US में बिल्डिंग से टकराया प्लेन
हादसे में 22 वर्षीय प्रशिक्षु पायलट और यात्री की मौत
सोशल मीडिया पर अमेरिका में हाल ही में हुए एक भयानक विमान हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक बार फिर लोगों के दिमाग में 9/11 आतंकी हमले की याद ताजा हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अनियंत्रित विमान हवा में लहराते हुए जमीन की तरफ बढ़ रहा है, कुछ देर बार दूर एक आग का गुबार उठता दिखाई देता है. अमेरिका के हवाई में होनोलूलू हवाई अड्डे के पास बुधवार को एक सेसना 208 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था और अचानक नियंत्रण खो बैठा. विमान एक खाली औद्योगिक इमारत से टकरा गया और टक्कर के बाद आग की लपटों में घिर गया. हादसे में 22 वर्षीय प्रशिक्षु पायलट हीराम डेफ्रीज़ और यात्री प्रेस्टन कलुहिवा की मौत हो गई.
विमान में हुआ तेज धमाका
दुर्घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर होनोलूलू अग्निशमन विभाग और पुलिस पहुंच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उन्होंने विमान को तेजी से नीचे आते और इमारत से टकराते देखा. टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई, जिससे चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया. एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘हमने अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनी और बाहर देखा तो धुआं ही धुआं था. हमारी इमारत के पास ही यह दुर्घटना हुई.’
दुर्घटना से पहले पायलट का आखिरी संदेश
हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) के साथ हुई पायलट की बातचीत का ऑडियो सामने आया है. आखिरी क्षणों में पायलट ने कहा, ‘हम आउट ऑफ कंट्रोल हो गए हैं.’ एटीसी ने उन्हें किसी भी रनवे पर विमान को उतारने की सलाह दी, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. कमला एयर द्वारा संचालित इस विमान की दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है.
जांच शुरू, गवर्नर ने जताया दुख
दुर्घटना के बाद संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने इसकी जांच शुरू कर दी है. हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि राज्य की परिवहन विभाग टीम जांच में पूरी मदद करेगी. उन्होंने कहा, ‘यह हादसा बेहद दर्दनाक है. जो लोग इस घटना के गवाह बने हैं, उनके लिए सहायता सेवाएं उपलब्ध हैं.’ हादसे के कारणों का पता लगाने में समय लग सकता है, लेकिन इस घटना ने हवाई के लोगों को गहरी संवेदना और सदमे में डाल दिया है.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड