भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य कार्रवाई के बीच बुधवार को धर्मशाला में खेला जा रहा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया। पड़ोसी शहर जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद आईपीएल मैच बीच में ही रद्द कर दिया गया। 

बंद कर दी गईं थीं स्टेडियम की लाइटें

पंजाब की टीम 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना चुकी थी जब लाइटें चली गईं लेकिन इसका कारण पहले 'फ्लडलाइट' की खराबी बताया गया था। बारिश के कारण खेल निर्धारित समय से देरी से शुरू हुआ था। आखिरकार टीमों और दर्शकों को उनकी सुरक्षा के लिए स्टेडियम से बाहर निकाला गया। धर्मशाला के खूबसूरत मैदान की क्षमता लगभग 23,000 है और खाली कराए जाने के समय यह लगभग 80 प्रतिशत भरा हुआ था।

सावधानी से दर्शकों को बाहर निकाला गया

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'दर्शकों में कोई घबराहट नहीं थी। उन्हें (दर्शकों और खिलाड़ियों को) बहुत सावधानी से और सुरक्षित रूप से स्टेडियम से बाहर ले जाया गया।' मैदान से बाहर निकलने के बाद फैंस पाकिस्तान के खिलाफ प्रतिक्रिया दे रहे हैं।