भारत का ओलंपिक्स के 7वें दिन शानदार प्रदर्शन
लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में पहुंचे, मनु भाकर ने तीसरे मेडल की ओर बढ़ाए कदमA
भारत के लिए पेरिस ओलंपिक्स का सातवां दिन मिलाजुला रहा. लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स में चीनी ताइपे के चोउ टिएन चेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है.
हॉकी में भारत ने टोक्यो ओलंपिक्स की सिल्वर मेडल विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया है.
मनु भाकर ने 25 मीटर पिस्टल शूटिंग के फाइनल में प्रवेश पा लिया है. ईशा सिंह फाइनल में जगह बनाने से चूकीं. वहीं स्कीट शूटिंग में भारत के अनंत जीत सिंह भी बाहर हो गए हैं.
मिक्स्ड डबल्स आर्चरी में धीरज बोम्मादेवरा-अंकिता भगत की टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच में USA से 2-6 से हार गई.
महिलाओं की 78+ किलोग्राम स्पर्धा के राउंड ऑफ 32 में तुलिका मान 0-10 से हारीं.
सेलिंग में नेत्रा कुमानन और विष्णु श्रवणन का निराशाजनक प्रदर्शन.
महिलाओं की 5000 मीटर रेस में अंकिता और पारुल चौधरी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहीं.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड