भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 8 का मुकाबला खेला जा रहा है. जिसमें बांग्लादेश ने टॉस जीत के पहले गेंदबाज करने का लिया फैसला. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने एक अच्छी शुरुआत की थी. मगर पारी के चौथे ओवर में शाकिब ने रोहित को अपना शिकार बनाकर भारत को पहला झटका दे दिया. इसके बाद विराट कोहली और ऋषभ पंत के बीच एक अच्छी साझेदारी देखने को मिली.

पंत ने 36 रनों की पारी खेली तो वही विराट ने भी 37 रनों की पारी खेली. इसके बाद तंजीम ने एक ओवर में ही विराट और सूर्या को अपना शिकार बना लिया. आखिरी में शिवम दूबे और हार्दिक ने शानदार पारी खेली. जिसके दम पर भारत ने 20 ओवर में 196 रन बना दिए. रनों का पीछा  करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवरों में केवल 146 रन ही बना सकी और 50 रनों से हार गई.

सबने दिया बल्लेबाजी में योगदान
भारतीय टीम को टॉस हराने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए आना पड़ा. भारत को पावरप्ले में अच्छी शुरुआत मिली और मात्र 6 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 53 रन बना लिए. भारत के लिए सबसे ज्यादा रन आज हार्दिक पांड्या ने बनाए . उनके बल्ले से 23 गेंदों पर 47 रनों की पारी देखने को मिली . वही इसके बाद विराट कोहली ने 37 तो वही ऋषभ पंत ने 36 रनों की पारी खेली.

कई मैचों से आलोचना का सामना करने वाले शिवम के बल्ले से भी आज 24गेंदों पर 34 रनों की पारी देखने को मिली. भारत के कप्तान रोहित ने मात्र 11 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली. वही बांग्लादेश के गेंदबाज आज कुछ खास नहीं कर पाई. बांग्लादेश के तरफ से तंजीम शाकिब को 2 सफलता मिली तो वही रिशाद हुसैन ने भी भारत के दो बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वही शाकिब अल हसन ने रोहित के रुप में केवल 1 विकेट ही अपने नाम किया.

भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल
197 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई. बांग्लादेश ने पावरप्ले में 42 रन बनाए थे और 1 विकेट गंवा दिया था. इसके बाद कुलदीप यादव ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को बैकफुट पर खड़ा कर दिया. कुलदीप ने अपने 4 ओवरों में केवल 19 रन ही खर्च किए और बांग्लादेश के तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया. कुलदीप के अलावा जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने अपने नाम 2 – 2 विकेट दर्ज किए. वही हार्दिक ने नाम भी 1 विकेट रहा.