अभिषेक शर्मा ने खेली T20I की सबसे बड़ी पारी
भारत ने इंग्लैंड को 150 रन से हराकर 4-1 से जीती सीरीज
मुंबई: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (135 रन और दो विकेट) के तूफानी खेल के दम पर भारत ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को 150 रनों से करारी शिकस्त दे दी. इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर ली. भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 247 रन का स्कोर बनाया और फिर इंग्लैंड को 10.3 ओवर में ही 97 रनों पर ढेर कर दिया.
भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. उनके अलावा वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने दो-दो जबकि रवि बिश्नोई ने एक विकेट लिया. इंग्लैंड के लिए फिल सॉल्ट ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए. उनके अलावा जैकब बैथल ने 10 रन बनाए. बाकी बल्लेबाज दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाए.
इससे पहले, अभिषेक शर्मा ने 37 गेंद में अपना शतक पूरा किया. यह खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक है. उन्होंने 54 गेंद की पारी में 135 रन बनाए. अभिषेक ने 11वें ओवर में ब्रायडन कार्स के खिलाफ एक रन चुराकर अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक पूरा किया.
भारत के लिए इस प्रारूप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 2017 में 35 गेंद में शतक पूरा किया था. उन्होंने इस मैच में 43 गेंद में 118 रन की पारी खेली थी. भारत ने इस मैच को 88 रन से जीता था. उन्होंने इससे पहले 17 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था, जो किसी भारतीय के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड