CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

बेगुसराई, गुप्त सूचना पर जीरो माइल पुलिस ने बिहट गुरदासपुर टोला वार्ड संख्या11 निवासी कुख्यात शराब माफिया और कई मामले में जेल जा चुके दीपक सिंह के पुत्र संदीप कुमार अपने दुकान के छज्जा पर छिपाकर कुछ जिंदा कारतूस रखे हुए हैं और दुकान में ताला लगाए हुए हैं। सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष चंदन कुमार दलबल के साथ सूचना के आधार पर महिंद्रा एजेंसी के समीप उक्त दुकान के पास पहुंचकर  दुकान के छज्जा  पर से पांच जीवित कारतूस बरामद कर दुकानदार संदीप कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । थाना अध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया यह युवक पहले भी बरौनी थाना, एफ सी आई,पहसारा आदि कई थानों में कई मामलों मैं नाम जद अभियुक्त है । गिरफ्तार अपराधी को पुलिस ने कांड संख्या -204/24 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय के माध्यम से बेगूसराय मंडल कारा( जेल) भेज दिया । थाना अध्यक्ष के अनुसार  ऐसे अपराधियों को और फरार अपराधियों को जेल की सलाखों के अंदर भेजने के लिए पुलिस सघन छापामारी कर रही है।