अशोक धाम मंदिर के बाहर भगदड़ से बड़ा हादसा
7 महिला श्रद्धालुओं की मौत की खबर
लखीसराय, प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के बाहर सोमवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से बड़ा हादसा होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है, जिनमें सभी महिलाएं बताई जा रही हैं। वहीं कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन आने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर की ओर ले जाने के लिए रास्ता तैयार किया गया था। इस रास्ते के दोनों ओर गड्ढे थे, जिनमें खेती की जा रही थी। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रास्ते के दोनों तरफ बांस बांधकर बैरिकेडिंग की गई थी।
बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और दबाव के कारण एक तरफ की बांस की बैरिकेडिंग टूट गई। इसके बाद भीड़ अचानक बेकाबू हो गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। इसी दौरान कई श्रद्धालु गड्ढे में गिर गए और भीड़ के दबाव में दबने से 7 लोगों की मौत होने की सूचना सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल में 7 लोगों की मौत की पुष्टि किए जाने की बात सामने आ रही है। मृतकों में सभी महिलाएं बताई जा रही हैं। मृतकों की पहचान
1 मनमाला देवी (44), पति निरंजन कुमार, वार्ड नंबर 12, इंद टोला, बड़हिया, लखीसराय
2 रिंकू देवी (50), पति नीरज यादव, फरदा, थाना सफियासराय, जिला मुंगेर
3 हेमलता देवी (55), पति सुरेंद्र यादव, कैंदी प्रतापपुर, थाना हलसी, जिला लखीसराय
4 ललिता देवी, पति गोरेलाल यादव, प्रतापपुर, थाना हलसी, जिला लखीसराय लोग हताहत हुए हैं, घायलो सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया गया है। घटना के बाद अशोक धाम मंदिर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड