Madhya Pradesh
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को मक्सी थाना क्षेत्र के ग्राम पीर उमरोद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है।