पारिवारिक विवाद ने ली दो जानें
पत्नी की चाकू से हत्या, 12 साल की बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर, इंदौर के समीप कनाड़िया क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पत्नी के चरित्र पर शक करने वाले एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की चाकू से हत्या कर दी और इसके बाद 12 साल की बेटी को भी मौत के घाट उतारने की कोशिश की। आरोपी ने बेटी का गला दबाने के बाद उसे तालाब में फेंक दिया। वहीं, बेटे ने मरने का नाटक कर अपनी जान बचाई और तालाब से बाहर निकलकर ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी।
तालाब में मिला बेटी का शव
घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रात में ही तालाब में तलाश शुरू की। करीब ढाई बजे एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, जहां तलाशी के दौरान 12 वर्षीय माही का शव बरामद किया गया। बताया गया कि माही को तैरना नहीं आता था, जिसके चलते वह खुद को बचा नहीं सकी।
पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका पत्नी अनिता और बेटी माही के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी जान देने की कोशिश की।
पत्नी के चरित्र पर करता था शक
पुलिस के अनुसार, कनाड़िया निवासी अनिता चौहान का पति सुनील अक्सर उसके चरित्र पर संदेह करता था। सुनील ड्राइवर का काम करता है और काम के सिलसिले में उसे अक्सर घर से बाहर रहना पड़ता था। इसी बात को लेकर वह पत्नी पर बेवफाई का शक करता था और घर लौटने पर दोनों के बीच विवाद होता रहता था।
सोमवार रात भी सुनील घर पहुंचा तो पत्नी से उसका विवाद हो गया। बहस बढ़ने पर अनिता ने उसका विरोध किया। इसके बाद सुनील रसोई से चाकू लेकर आया। अनिता के घर से बाहर निकलने पर आरोपी भी उसके पीछे पहुंच गया। पहले उसने उसका गला दबाने की कोशिश की और फिर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद आरोपी ने अपनी बेटी माही को भी निशाना बनाया और उसका गला दबाने के बाद तालाब में फेंक दिया। बेटे ने आरोपी से बचने के लिए मरने का नाटक किया। तालाब में फेंके जाने के बाद वह किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड