CURATED BY – SUNIL YADAV CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मदनमोहन चौबे वार्ड स्थित पानी टंकी के पास 24 वर्षीय एक युवक की तीन हमलावरों ने चाकुओं से गोद कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। जिसमें से कुछ आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर उनसे पूछताछ कर रही है।
एडिशन एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि हमलावरों की पहचान रंगनाथ नगर पुलिस के द्वारा कर ली गई है, जल्द ही सभी आरोपियों के पकड़े जाने की संभावना जताई जा रही है। एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि मृतक 21 वर्षीय आदित्य मिश्रा सुबह तड़के लगभग 3 बजे करीब विशेष बंशकार से गंजा पीने के लिए रुपए मांग रहा था जिसको लेकर उनका मृतक आदित्य से विवाद हो गया और विशेष ने अपने भाई विवेक और दोस्त नितिन वहां बुलवाया और जब मृतक इन तीन से जबरन विवाद करने लगा तो तीनों ने घर से चाकू का आदित्य मिश्रा पर चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गया थे जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर रंगनाथ नगर थाने की पुलिस पहुंच गई और घायल आदित्य को तुरंत ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कुछ बदमाशों को पकड़ लिया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है और जल्द भी सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।