आप 15 सौ के भरोसे में अपने बच्चों का भविष्य खराब कर रहे हैं --सम्राट
औल्याकन्हार में मनाया गया अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, इंदिरा गांधी जी हमारी पहली प्रधानमंत्री कांग्रेस कि थी हमारी पहली राष्ट्रपति प्रतिभा ताई पाटिल जी वह भी कांग्रेस कि ही थी कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाया है और कुछ समय से मैं देख रहा हूं अभी दो तीन चुनावों से भारतीय जनता पार्टी किस तरह से हमारी बहनों को युज करती है चाहे स्व-सहायता समूह के माध्यम से करती है चाहे उसको प्रलोभन देकर हजार पन्द्रह सौ रुपए महीना देकर उनसे वोट डलवाने का काम करती है मैं आपको बता दूं ये आपको कमजोर करने कि एक कड़ी है ऐसा कोई देश नहीं है जो घर बैठे किसी को पैसा देता है कहीं ना कहीं इससे आप लोगों कि आदत बिगड़ेगी क्योंकि मैंने देखा है आप तो महिलाएं हैं क्या आपके बच्चे किसी काम धंधे में जा रहे हैं आप 15सौ के भरोसे में अपने बच्चों का भविष्य खराब कर रहे हैं उक्त बातें जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सम्राट अशोक सिंह सरस्वार ने महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
वहीं जनपद पंचायत अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत औल्याकन्हार में सरपंच श्रीमती प्रेमलता बिसेन जी के निवास स्थान पर 15 सितंबर दिन रविवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया जिसमें प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि श्री सम्राट अशोक सिंह सरस्वार अध्यक्ष जिला पंचायत बालाघाट,श्रीमती विनीता सोनी जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस व पुर्व जिला पंचायत सदस्य,श्रीमती लक्ष्मी वाघाड़े जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस,श्रीमती रंजना चौहान जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, श्रीमती वंदना बिसेन सरपंच रटेगांव,श्रीमती ज्ञानेश्वरी गाढ़ेश्वर पुर्व सरपंच चंदपुरी, श्रीमती अर्चना पटले पुर्व सरपंच बेहरई, श्रीमती प्रेमलता बिसेन सरपंच औल्याकन्हार व अध्यक्ष ब्लॉक महिला कांग्रेस तथा वरिष्ठ कांग्रेसी मनोहर अग्रवाल,धर्मेंद्र ढांडे उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,गोविन्द पटले सरपंच चिजगांव,दीपक तोमर,शेरसिंग देशमुख व ओ पी बिसेन चेयरमैन औल्याकन्हार फिजिकल क्लब सहित अन्य सभी अतिथियों कि उपस्थिति में कार्यक्रम कि शुरुआत हुई जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा स्व इंदिरा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया है।तथा महिलाओं को पार्टी से मिले दिशा निर्देशन तहत आनलाइन सदस्यता दिलवायें जाने हेतु निवेदन भी किया गया वहीं इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि ओ पी बिसेन ने ग्राम कि महिला सरला यादव कि सुपुत्री के उपचार के सहयोग के लिए शासन स्तर से सहयोग कि बात जिला पंचायत अध्यक्ष से कि है।जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें उपचार हेतु आश्वस्त किया है।
वहीं कार्यक्रम को आगे संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सम्राट अशोक सिंह सरस्वार ने कहा कि आज सरकार को चाहिए हर ब्लॉक स्तर पर पंच, सरपंच के माध्यम से हर पंचायत में एक ऐसा उघोग डालना चाहिए जिससे उस गांव के हर सदस्य को हर परिवार को कोई काम मिले जिससे उसके घर में कम से कम 10 से 20 हजार रुपए हर महीने आये सरकार का ध्यान उधर नहीं है सरकार का ध्यान सिर्फ इसमें है कि हमको वोट कैसे मिले हम बहनों को बहुत गंभीरता से सोचना है कि हमारे लिए 15 सौ रुपए महत्वपूर्ण है या हमारे पति और बच्चों को काम ज्यादा आवश्यक है इसी तरीके से अब ट्रेन बन गया है अभी जैसे महाराष्ट्र में चुनाव है वहां पे अब 15 सौ रुपए चालू हो गया है उनने देख लिये मध्यप्रदेश में हमने बनी बनाई सरकार को हमने खत्म कर दिया पहले हमारी पार्टी के विधायकों को खरीदके अरबों रुपए देकर कांग्रेस कि सरकार को गिराया गया आप सबको पता है उसके बाद में महिलाओं को प्रलोभन देकर 15 सौ रुपए का यहां से फिर से सरकार बनाये अब आज कि स्थिति ऐसी है भैया प्रदेश इतना कर्जे में जा रहा है कोई उघोग नहीं है कुछ नहीं कुछ नहीं रोड़ बन रही है तो उसको पैसे देने के लिए पैसे नहीं हैं पंचायतों में पैसा आना बंद हो गया है मनरेगा से जो काम होते थे करोड़ों रुपए का काम हमारे यहां के सरपंचों को आसानी से मिलता था सहित अन्य और भी उक्त बातें उद्बोधन दौरान कही गई है।
वहीं महिला कार्यक्रम में पहुची श्रीमती लक्ष्मी वाघाड़े ने प्रेस से चर्चा करते हुए कहीं कि आज 15 सितंबर को महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा जी व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देशानुसार सभी ब्लांक अध्यक्षो, जिला अध्यक्षो और पुरे देश भर आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया और हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आज वेबसाइट जारी कि गई जिसमें महिला कांग्रेस कि आनलाइन सदस्यता कराई जाएगी हमने आज यही जानकारी दिए हैं तथा आनलाइन सदस्य बन सकते हैं महिला कांग्रेस के, आगामी समय में घर घर जाकर पार्टी कि रीति नीति के बारे में बताया जायेगा सहित अन्य और भी बातें कही गई है।
वहीं कार्यक्रम का सफल मंच संचालन ओ पी बिसेन सरपंच प्रतिनिधि व औल्याकन्हार फिजिकल क्लब के चेयरमैन द्वारा किया गया है। वहीं कार्यक्रम समाप्ति कि घोषणा करते हुए श्रीमती प्रेमलता बिसेन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को महिला कांग्रेस कि सदस्यता दिलवाना है आज से महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान कि शुरुआत हुई है, जो हर ब्लॉक व हर जिले व प्रदेश तथा देश में चलेगा जिसमें आनलाइन सदस्यता दिलाई जाएगी।
वहीं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती मोहना देवी नागेश्वर, ज्योति नागेश्वर,राजेश्वरी नागेश्वर,श्रीमती दीपा धानेश्वर, श्रीमती पुष्पलता भारद्वाज, श्रीमती पुष्पा भारद्वाज,श्रीमती सविता ब्रम्हें, श्रीमती उषा हरिद्वाज,श्रीमती बुन्देश्वरी ब्रम्हें, श्रीमती सरला यादव, श्रीमती रीता ब्रम्हें,शिवरजनी ब्रम्हें, भावना ब्रम्हें,अनामिका भारद्वाज, वर्षा चौहान,अंजली चौहान,प्रेमबती यादव,सीमा ब्रम्हें,रविता पांडे,रीता नागेश्वर,सिमता रंगारे,कलाबाई चौहान, देवेश्वरी बिसेन, अनीता शेण्डें, प्रियंका नागेश्वर, यमुना मेश्राम,कान्ता यादव, वन्दना सहारे, सीमा बिसेन, अनिता चौधरी वहीं ग्रामीणों में झामसिंह राणा,परमानंद नागेश्वर,मूलचंद बिसेन,रोहित हरिद्वाज,संदीप गुनेश्वर (वरिष्ठ पंच),संतोष सोनवाने,सुनील बिसेन,मोहम्मद सुलेमान खान,कोमल बोपचे, फूलचंद सोनवाने,सुरेश नागेश्वर,पिंटू अंकल,सुशील ब्रम्हें,सोहनलाल कटरे, मुकेश चौहान,अनुज टेम्भरे,उमा प्रसाद नागेश्वर सहित अन्य सभी लोग उपस्थित रहे हैं।