भाजपा किसान मोर्चा की कामकाजी जिला बैठक संपन्न
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के मार्गदर्शन में हुई बैठक
CURATED BY – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार, भाजपा राष्ट्रिय नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के मार्गदर्शन में एवं किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी शरदेंदु तिवारी के निर्देशानुसार आगामी कार्य योजना को लेकर किसान मोर्चा की कामकाजी जिला बैठक गुरुवार को भाजपा कार्यालय धार में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, पूर्व जिला महामंत्री श्याम नायक,मोर्चा जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह चौहान,जिला कार्यालय मंत्री जगदीश जाट, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,मोर्चा महामंत्री रतन पदीदार,विष्णु चौधरी राधेशयम धाड़िया मंचासीन रहे। सर्व प्रथम अतिथियों ने भगवान बलराम जी, एवं पितृ पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलित कर बैठक को विधिवत आरंभ किया। स्वागत भाषण मोर्चा जिला अध्यक्ष चौहान ने दिया। बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, शयम नायक ने भी संबोधित किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के लिए आगामी कर्यक्रमो में मुख्य रूप से महासंपर्क अभियान के अंतर्गत जिले में किसान सम्मेलन आयोजित करना,विकसित भारत एम्बेसडर प्रभारी नियुक्त करना,चलो गांव अभियान के लिए 24 घंटे के लिए प्रवासी कार्यकर्ता बनाना है। किसान मोर्चा के कार्यताओं को हर किसान को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देना।
कामकाजी बैठक में मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास शर्मा खरसोड़ा, राजेश वर्मा,रवि पाटीदार,ओंकार लाल जाट,शांतिलाल शर्मा,गजेंन्द्र सिंह डोडिया,हितेंद्र राजपुरोहित,अशोक पटेल,अनिरुद्ध सिंह ठाकुर बिजुर्,मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश बिजवा,कमल कामदार सहित मोर्चा जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन रतन पाटीदार व आभार ओंकार जाट ने माना। उक्त जानकारी किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी रितेश अग्निहोत्री ने दी।