दमोह में लकड़ी चोर धड़ल्ले से काट रहे इमारती लकड़ी
फॉरेस्ट एरिया होने के बाद भी नहीं रुक रही चोरिया
Curated by –DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, जिले के अलग अलग स्थानों से इमारती लकड़ी की अवैध कटाई और लकड़ी चोरों के कारनामे सामने आते रहते है पर अब चोर इतने दिलेर हो चुके है कि निजी भूमि को भी निशाना बनाने लगे है।
और रास्ते में मिलने वाले राजस्व या वन भूमि के रास्ते से गुजर जाते है पर जिम्मेदारों को पता ही नहीं चलता है। एक बार फिर एक मामला जबेरा के निकट गोरखा से सामने आया है जहां से लकड़ी चोर एक काफी बड़ा पेड़ काट कर ले गए, जिसे देखकर लगता है इसे किसी वाहन से ले जाया गया होगा पर किसी को कानों कान खबर नही लगी जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन्हें भी जिम्मेदारों की कार्यपद्धति की जानकारी है। इतने बड़े पेड़ कटने और उसके गायब होने की बात तब पता चली जब यहां की देखरेख करने के लिए पहुंचे कर्मचारी नसीर ने पेड़ के कटे हुए हिस्से देखें,इन्होंने बताया कि पूर्व में भी यहां से पेड़ों की चोरियां हुई है,जिम्मेदारों को गंभीरता से और सख्त कदम उठाना चाहिए जिससे अवैध कटाई पर रोक लग सके। यहां आस पास फॉरेस्ट एरिया है फिर भी चोरियां हो रही है।