CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर. आज सुहागनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ के रूप में मनाया जाएगा। दिनभर व्रत रखने के बाद रात को चंद्रमा के साथ पति का पूजन कर महिलाएं पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत खोलेंगी।
इस व्रत को लेकर मंगलवार को शहरभर में सुहागिनें तैयारियों में जुटी रहीं। करवा चौथ के व्रत की तैयारियों के लिए बाजार में सुहागनों की खासी भीड़ लगी रही। व्रत के लिए करवा और अन्य सामग्री क्रय करने बड़ी संख्या में महिलाएं बाजार पहुंची। वहीं दूसरी ओर व्रत को खास बनाने के लिए शहर के ब्यूटी पार्लरों पर महिलाएं फेशियल, मसाज, मेहंदी सहित अन्य शृंगार के लिए पहुंची। पार्लर संचलकों की माने तो कई दिनों से करवा चौथ के दिन अनेक महिलाओं ने शृंगार के लिए पहले से ही बुकिंग कराई हुई है।