21 बोतल विदेश शराब के साथ महिला गिरफ्तार
भेजे गए न्यायिक हिरासत
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
मध निषेध उत्पाद अधीक्षक रणधीर कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद पुलिस द्वारा बुधवार की रात शिवहर नगर परिषद वार्ड नंबर 15 में छापेमारी कर 21 बोतल टैट्रा पैक विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज महिला को गिरफ्तार किया गया है। वही धंधेबाज महिला की पहचान शिवहर नगर परिषद वार्ड नंबर 15 निवासी नंदकिशोर शाह के पत्नी सीता देवी के रूप में की गई है।उक्त बाबत की जानकारी देते हुए मद निषेध इंस्पेक्टर हरिलाल राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नंदकिशोर शाह के घर पर छापेमारी की गई.इस दौरान महिला धंधेबाज को 21 बोतल टैट्रा पैक विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर बिहार मध निषेध व उत्पाद अधिनियम धाराओं में प्राथमिक की दर्ज कर धंधेबाज महिला को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया.इस छापेमारी में मध निषेध दरोगा सुदामा कुमार, सहायक अवर निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, एसआई निकिता कुमारी व अन्य मौजूद रहे.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड