विधायक ने लगाई फटकार तो सिर हिलाती रह गई SDM
मनमाने विद्युत बिलों को लेकर विद्युत JE की भी ली क्लास, कहा - बाप का राज नही जनता का राज
CURATED BY – RAM NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, हम आपको बता दें कि जिले के शाहनगर ग्राम पंचायत में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा उस वक्त जिले सहित प्रदेश के गलियारों में चर्चा का विषय बन गई जब जिले के अधिकारी कर्मचारीयो की लापरवाही पर विधायक बिफर पडें, दरअसल इन दिनों गांव गांव पहुंच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने से जिले के लापरवाह और भृष्ट अधिकारी कतरा रहा है और अपने अपने दफ्तरों पर बैठकर मुंह छिपा रहे है, जिसको लेकर पवई विधायक एक बार फिर आग बबूला हो गये और उन्होने भरे मंच से फटकार लगाते हुए SDM को कार्रवाई के निर्देश दे दिये, विधायक की फटकार के बाद जहां SDM सुश्री श्रुति अग्रवाल सिर हिलाती रह गई वही मनमाने विद्युत बिलों को लेकर विधायक ने वायसी की भी क्लास लगा दी, विधायक ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि - ऐसे अधिकारी ट्रांसफर करवा लें वरना मैं भोपाल जाकर ट्रांसफर करवा दूंगा, अधिकारियों के बाप का राज नहीं है, कांग्रेसी मानसिकता वाले कर्मचारी दमोह में जाकर अपनी दुकान लगाये, जिसके बाद अब करीब 1 दर्जनों पर नोटिस कार्रवाई की बात बताई जा रही है।