राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। केस सुलझाने के लिए मेगालय पुलिस को बार-बार इंदौर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इंदौर के ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस की जांच अभी भी जारी है। प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स, फ्लैट मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर, सिक्योरिटी गार्ड को ट्रांजिट रिमांड को शिलांग ले गई थी। एसआईटी पुलिस बिना लैपटॉप और जेवर के ही शिलॉन्ग वापस गई थी। इसके चलते एसआईटी ने एक बार फिर इंदौर आई है। एसआईटी को सोनम के लैपटॉप और जेवर की तलाश है। इसके चलते वह कल रात ही शिलोम के घर पहुंची, लेकिन तलाशी में कुछ नहीं मिला। हालांकि, शिलोम ने जेवर को रतलाम में ठिकाने लगाने की बात कही है। इसके चलते एसआईटी आज उसे रतलाम ले जा सकती है।

बता दें कि 23 मई को शिलॉन्ग में इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी। पुलिस ने पहले पत्नी सोनम, उसके प्रेमी राज कुशवाहा, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल उर्फ विक्की चौहान को पकड़ा था। फिलहाल सभी शिलॉन्ग जेल में हैं। चूंकि सोनम हत्या के बाद 25 मई को इंदौर आई थी। 31 मई से 8 जून तक हीराबाग, देवास नाका के विशाल चौहान के नाम से लोकेंद्र सिंह तोमर के उस फ्लैट में रूकी थी, जिसे प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स से किराए पर लिया था। जाते समय वह एक काले रंग का ट्रॉली बैग फ्लैट में छोड़ गई थी। बैग में एक अवैध पिस्टल, पांच लाख रुपए, लैपटॉप और राजा और खुद के जेवर छोड़ गई थी। इन्हें लोकेंद्र सिंह तोमर, सिलोम जेम्स गार्ड बल्लू उर्फ बलवीर के साथ मिलकर ठिकाने लगा दिया था।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर छह दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर लिया और 25 जून को फ्लाईट से शिलॉन्ग ले गई थी। हालांकि इससे पहले लोकेंद्र और सिलोम की निशानदेही पर इंडस्ट्री हाउस के नाले के पीछे से शिलोम द्वारा बैग गायब कर उसे जलाने के बाद फेंकी पिस्टल बरामद की थी। चूंकि बैग से चुराए जेवर और सोनम का लैपटॉप नहीं मिला था। इसके चलते कल देर शाम शिलॉन्ग पुलिस तीन सदस्यीय टीम एक बार फिर इंदौर पहुंची। साथ में शिलोम जेम्स भी था। टीम रात करीब 8 बजे सीधे क्राइम ब्रांच थाने पहुंची। उनके वहां आने के बाद थाने से एसआई अमित कटियार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम शिलॉन्ग पुलिस के साथ एक प्राइवेट टैक्सी और थाने की गाड़ी में शिलोम के सन सिटी के पास एमआर-3 (महालक्ष्मी नगर और तुलसी नगर के बीच) स्थित घर पहुंची। वहां शिलॉन्ग पुलिस ने शिलोम के घर की महिलाओं ने हुज्जत करने की कोशिश की। इस दौरान शिलांग पुलिस शिलोम को लेकर उसके घर में घुस गई। दो पुलिसकर्मी बाहर खड़े रहे। इसके बाद करीब टीम एक घंटे तक अंदर रही। रात करीब 10 बजे यहां से निकलकर टीम वापस क्राइम ब्रांच थाने लौट गई। बताया जा रहा है कि तलाशी में शिलॉन्ग पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा, लेकिन शिलोम ने बताया कि उसने जेवर रतलाम में ठिकाने लगाए थे। टीम आज उसे रतलाम ले जा सकती है।