मैहर, दशहरा के पावन पर्व पर थाना मैहर सहित अन्य थानों में शस्त्र पूजा की गई । शस्त्र पूजा में पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक, थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी, चौकी प्रभारी संतोष उलाड़ी एवं लाइन सूबेदार पूनम रावत सहित थाना मैहर का स्टाफ उपस्थित रहा । इसी तरह थाना बदेरा में विजयदशमी के पावन पर्व पर थाना प्रभारी अरुण सोनी एवं समस्त थाना स्टाफ की उपस्थिति में शस्त्र पूजा की गई । मैहर थाना देहात में विजयदशमी के पावन पर्व पर थाना प्रभारी संजय दुबे एवं समस्त थाना स्टाफ की उपस्थिति में शस्त्र पूजा की गई।