CURATED BY – ADITYA DWIVEDI | CITYCHIEFNEWS

भिण्ड, प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर भिण्ड-दतिया सांसद  संध्या राय ने जिला चिकित्सालय भिण्ड में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान में हिस्सा लिया और स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद  संध्या राय ने रक्तदान के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि हमारे दान किए गए रक्त से कई लोगों की जिंदगी बचती है। रक्तदान का कितना महत्व है, इसका अहसास हमें तब होता है, जब हमारा कोई निकटतम व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा हाेता है। रक्तदान कर हम जहां एक ओर किसी की जान बचाते हैं, वहीं दूसरी ओर इससे जबर्दस्त आत्म संतुष्टि मिलती है। 
उन्होंने कहा कि कई लोग रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण रक्तदान करने से कतराते हैं, जबकि इससे कोई हानि नहीं होती बल्कि रक्तदान से हमारा शरीर स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त रहता है। अत: हम सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। यह एक प्रेरणादायी कार्य है। पीड़ितों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा कार्य नहीं हो सकता। 
सांसद संध्या राय ने कहा कि रक्तदान इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका किसी फैक्ट्री में निर्माण नहीं हो सकता। आकस्मिक रूप हुई दुर्घटना में घायल और गंभीर रूप से पीड़ितों का जीवन बचाने के लिए दान किया गया रक्त ही काम आता है। अत: हमें रक्तदान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।