CURATED BY – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, धार विधानसभा के लोकप्रिय प्रत्याक्षी कुलदीप सिंह बुन्देला ने नामांकन के बाद आज धार नगर में अपना जनसंपर्क किया। अभी तक बुन्देला विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन जनसंपर्क कर रहे थे, जहां उन्हें ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिल रहा था। मंगलवार को नौगांव बगीचे से बुन्देला का जनसंपर्क प्रारंम्भ हुआ जो शहर के विभिन्न वार्डों मे पहुंचा। जहां व्यापारियों, वरिष्ठों एवं महिलाओं ने बुन्देला को आशीर्वाद प्रदान किया। नगर में जगह जगह मंचों पर बुन्देला को साफे एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।शहर के चौराहे चौराहे पर युवाओं द्वारा बुन्देला से केक कटवाकर स्वागत किया गया तथा नगर के विभिन्न वार्डों में बुन्देला को श्रीफल एवं केले से तोला गया। वार्ड क्रं.19 में नन्ही बालिकाओं ने बुन्देला की आरती उतारकर केक कटवाये, वहां पर एक सभा को संबोधित करते हुए बुन्देला ने कहा कि मै भी मेरे पिता के अनुसार घोषणाओं पर विश्वास नहीं करता हूं जिस प्रकार मेरे पिता स्व. श्री मोहनसिंह बुन्देला हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहते थे उसी संकल्प के साथ मै भी आपके बीच आशीर्वाद लेने आया हूं। मै मेरे पिता के अधूरे सपनों को पूरा करूंगा। नगर जनसंपर्क में पांच सौ से अधिक केक कटवाएं गये।