विंध्य जनता पार्टी (VJP) ने 25 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
मैहर से नारायण तो सतना से हरिओम लड़ेंगे चुनाव
CURATED BY – SHRINIVAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS
मैहर, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Election 2023) के लिए विंध्य जनता पार्टी (Vindhya Janata Party) ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है । VJP ने 25 सीटों पर नामों का ऐलान किया है । सतना जिले की मैहर (Maihar) विधानसभा से नारायण त्रिपाठी (Narayan Tripathi) चुनावी मैदान में उतरेंगे।
सतना से हरिओम गुप्ता, मैहर से नारायण त्रिपाठी, अमरपाटन से शशि सत्येंद्र शर्मा, रैगांव से आरती शर्मा, सेमरिया से हासिफ मोहम्मद अली, त्यौंथर से कमांडो अरुण गौतम, देवतालाब से कुंजबिहारी तिवारी, गुढ़ से शिवमोहन शर्मा, चुरहट से अरुण द्विवेदी, सीधी से वाल्मीकि तिवारी, सिंहावल से आशीष मिश्रा, चितरंगी से रामकृष्ण कोल को प्रत्याशी बनाया है।
वही सिंगरौली से कुंदन पांडेय, ब्यौहारी से लेखन सिंह, जयसिंहनगर से फूलमती सिंह, जैतपुर से हीरालाल पनिका, अनूपपुर से प्यारेलाल पनिका, पुष्पराजगढ़ से अमृतलाल सोनवानी, बांधवगढ़ से धूप सिंह, मानपुर से राजकुमार बैगा, शहपुरा से मदन सिंह परस्ते, डिंडोरी से सितार मरकाम, भोपाल दक्षिण पश्चिम से मनीष पांडेय, महू से बैद्यनाथ मिश्रा और बड़ामलहरा से दिनेश यादव को टिकट दिया है।