3 वर्ष से सड़क के लिए ग्रामीण परेशान किया चक्काजाम
पवई एसडीएम की समझाइस के बाद खुला जाम
Curated by – NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, सिमरिया मुख्य मार्ग से कोनी साटा सुनवानी गांव तक मार्ग पिछले 3 वर्ष से खराब होने के चलते ग्रामीणों ने किया चक्का जाम पूर्व में मार्ग के लिए ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन किसी भी अधिकारियों द्वारा मामले की संज्ञान ना लेने के चलते ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम किया गया.कोनी साटा सुनवानी एवं आसपास के गांव के लोग चक्का जाम में शामिल हुए 5 घंटे तक चक्का जाम चला उसके बाद पवई एसडीएम द्वारा एवं महाप्रबंधक मौके पर पहुंचकर लोगों से बात की और चक्का जाम को खुलवाया आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य होगा ताकि सड़क से किसी प्रकार की कोई भी हानि ना हो किसी भी व्यक्ति को.
मार्ग 3 सालों से जर्जर हालत में है इस मार्ग में कई मौतें हो चुकी है और सबसे बड़ी समस्या है गर्भवती महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए सिमरिया आना पड़ता है सड़क खराब होने के चलते काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है जिसमें जनपद सदस्य नीरज द्विवेदी, जनपद सदस्य रोहित द्विवेदी,जनपद सदस्य राजेश पटेल, सरपंच राजा पटेल,अशोक तिवारी, चंद्रभान यादव ,बहोरी आदिवासी, शिवप्रसाद दहायत,एंव समस्त ग्राम के लोग रहे मौजूद.