CURATED BY – RAHUL RAIKWAR | CITYCHIEFNEWS

छतरपुर, कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले के आठ विकासखण्डों में पहुंच रही है और योजनाओं की जानकारी जन जन को मिल रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा हितग्राहियों के लिए वरदान साबित हो रही है। मंगलवार को ग्राम मझपटिया, सिचहरी, देवपुर द्वितीय, बिक्रमपुरा, गुधौरा, मुड़ेरीउत्तरी, नैनागिरी, मानकी, खरयानी, पल्कौहां, रमपुरा, चौका, धौगुवां, पहाड़ीबावन, मानपुरा एवं खुर्दा में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथों में लगी एलईडी स्क्रीन द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।  योजनाओं का लाभ देने विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत अपने अनुभव साझा किये गये।