विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया खेत के रास्तों में देशी बम रखने वाले युवक को गिरफ्तार
31 नग सुअरमार बम के साथ आरोपी की गिरफ्तारी
कटनी, कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में जंगली जानवरों के लिए खेत के रास्तों में देशी बम रखने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की बताई निशानदेही से 31 नग सुअरमार बम भी जब्त किए गए हैं। विजयराघवगढ़ पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी ने जंगली जानवरों के शिकार के लिए सुअर मार बम बिछाए थे जिसके खाने से एक भैंस की भी मौत हो गई।
विजयराघवगढ़ की पुलिस ने बताया की ग्राम हथेड़ा के ग्रामीण ने डायल 100 में सूचना दी थी कि उसकी भैंस चराने के लिए गया था और जब वह मवेशियों को लेकर लौट रहा था तो रास्ते में पड़ा हुआ विस्फोटक पदार्थ भैंस ने खा लिया जिससे उसका जबड़ा उड़ गया। भैंस लहूलुहान होकर घर पहुंची और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इस मामले की जानकारी लगते ही विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर स्वयं मौके पर रवाना हुए। पुलिस द्वारा बीडीएस की भी मदद ली गई। ग्रामीणों को घटना वाले स्थान पर न जाने के लिए सचेत भी थाना प्रभारी ने किया। जब पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो कुछ सुअर मार बम वहां भी पड़े मिले जिन्हें बम स्क्वाॅयड की टीम ने डिफ्यूज किया। इसके बाद पतासाजी करने पर पता चला कि जलकुंवर पारधी पिता भानू पारधी निवासी खलैंधा को उस स्थान की ओर आते जाते देखा गया था जहां देशी बम रखे हुए थे। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए संदेह के आधार पर उक्त व्यक्ति को पकड़ा और पूछताछ की जिस दौरान पहले तो उसने पुलिस को बरगलाने का प्रयास करता रहा लेकिन पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ जारी रखी जिस दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जब पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली तो वहां विस्फोटक पदार्थ बनाने की कुछ सामग्री पाई गई। इसके बाद पुलिस ने सघन पूछताछ की और उसके बाद आरोपी की बताई निशानदेही से कई सुअरमार बम बरामद किए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि कुल 31 नग बम बरामद किए गए है और आरोपी के विरूद्ध धारा 5 विस्फोटक अधिनियम व 429 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस की मानें तो अगर समय रहते मौके पर पुलिस न पहुंचती और सुअर मार बम न उठाए जाते तो किसी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड