CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, एनकेजे थाना अंतर्गत हिरवारा गांव में चाकू लहराते एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद एनकेजे पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी के संबंध में जानकारी मिली थी। जिसके बाद जांच शुरू की गई, तो आरोपी की पहचान शुभम उर्फ मान्या तिवारी (27) निवासी हिरवारा के रूप में हुई। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। जिसने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
मजदूरों को धमका रहा था
आरोपी हिरवारा में आग ताप रहे मजदूरों को चाकू से धमका रहा था। वीडियो आने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसके बाद आरोपी को पकड़ा गया। इसके पास धारदार चाकू जब्त हुआ है। उससे पुलिस द्वारा पूछताछ किया गया है।