नाले की लोहे की जाली चोरी का वीडियो वायरल
एक आरोपी गिरफ्तार एक की तलाश जारी
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी वार्ड से दिनदहाड़े नाले की लोहे की जाली चोरी करने का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में दो युवक चोरी करते और जाली को सिर पर उठाकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के वायरल होते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की मदद से आरोपी की पहचान बाबूराम पिता प्रभुलाल चौधरी, निवासी राजीव गांधी वार्ड के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ चोरी में शामिल दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपी से यह भी पूछताछ कर रही है कि चोरी की गई जाली किस कबाड़ी को बेची गई। कबाड़ी की पहचान होते ही उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ने का दावा कर रही है।