CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी जिले में रुक रुक हो रही बारिश से नदिया उफान पर है और इस उफनती नदी में 20-20 फीट ऊंचे पुल से बच्चे की जान की बाजी लगाकर छलांग लगा रहे है जिसका एक विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा जिसमे कई बच्चे एक के बाद एक नदी में कूदते दिखाई दे रहे है।
वायरल वीडियो कटनी जिले के गाटर घाट स्थित रेलवे ब्रिज का बताया जा है जहां स्थानीय क्षेत्र के करीब आधा दर्जन बच्चे नहाने के लिए पहुंचे थे लेकिन उनके नहाने के इस तरीके को देख हर कोई दंग है क्योंकि यह तमाम बच्चे कटनी दमोह रेल मार्ग में बने ब्रिज पर चढ़ गए और बिना डर के एक के बाद एक छलांग लगाने लगे आपको बता दे ब्रिज करीब 35 फीट ऊंचा हैं लेकिन पानी के उफान के चलते उसकी गहराई 15 फीट गहरी हो गई है और यहां बच्चे बिना जान की परवाह किए ही उसमे कूदते दिखाई पड़ रहे है वही जब पूरे मामले की जानकारी कटनी एसडीएम प्रदीप मिश्रा को लगी तो उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कहते हुए नगर निगम कटनी और कोतवाली पुलिस को उचित दिशा निर्देश देने की बात भी कही है।