CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी जिले के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र बरगंवा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जिस वीडियो में एक  युवक को JCB चालक JCB के पंजे से दबा रहा है और जब युवक घायल हो गया तो वह मौके से फरार हो गया।
रंगनाथ नगर पुलिस ने बताया की वायरल हो रहे इस वीडियो घायल युवक का नाम अतुल तिवारी है जो शराब के नशे में था और आसपास के रहवासियों के बतायानुसार घायल  अतुल तिवारी नमक युवक नशे की हालत में किसी जमीन को समतली करण करने को लेकर बात कर रहा था और यह अचानक JCB चालक से बात विवाद बढ़ गया और अतुल JCB चालक पर पत्थर फेकने लगा और देखते ही देखते JCB चालक ने युवक JCB me पंजे से उसे दबा मौके से फरार हो गया। रंगनाथ थाना प्रभारी ने यह भी बताया की घायल अतुल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर JCB चालक और JCB की तलाश की जा रही है।