CURATED BY – VIVEK KUMAR MISHRA | CITYCHIEFNEWS

सतना - रामास्थान कोटर, विहिप विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत कलश का वितरण करने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता ने गांव गांव तक रैली निकाल कर घर तक पहुंच रहे हैं राम भक्त ने पंक्ति के माध्यम से बताया समर्पण लेने आए थे आमंत्रण देने आए हैं अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के लिए विभिन्न संप्रदायों समुदायों एवं संपूर्ण राष्ट्र में निमंत्रण भेजा जा रहा है 22 को प्रभु श्री रामचंद्र जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा स्थापित होगी।
विहिप पदाधिकारी ने बताया इसी उद्देश्य से अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत कलश को लेकर पहुंचे कोटर रामास्थांन जहां राम मंदिर में कलश को स्थापित कर घर घर अक्षत वितरण किया कार्यक्रम में विहिप बजरंगदल के जिला मठ मंदिर प्रमुख रमेश मिश्रा जी, प्रखंड अध्यक्ष रामशरण सिंह, आदर्श मिश्रा , प्रसून शर्मा ,बलवीर सिंह, राज मिश्रा, कमलेश आदिवासी, रघुवीर सिंह, नारायण मिश्रा, शीतल शर्मा  एवं ग्रामीण क्षेत्र से सभी भक्त सम्मिलित हुए.