Madhya Pradesh
आदर्श आचार संहिता लागू होने पर ठीकरी में चला वाहन चेकिंग अभियान
पुलिस ने चेक पोस्ट मदरानिया फाटे से चेकिंग दौरान एक कार से जप्त किए 4 लाख 50 हजार रुपए कार्यवाही जारी
बड़वानी, ठीकरी विधानसभा चुनाव की घोषणा होने एवं आदर्श आचार संहिता लागू होने पर एसपी पुनित गेहलोत के निर्देशन में थाना क्षेत्र के ग्राम मदरानिया मे अंतर जिला चेक पोस्ट लगाकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की जांच की जा रही है। टीआई विक्रम सिंह बामनिया के अनुसार आज शनिवार वाहन चेकिंग के दौरान खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र निवासी रूपेश पिता अशोक मोयदे अपनी कार MP-09-CX-8864 लेकर पहुंचे थे उनकी कार की तलाशी करने पर पुलिस टीम को 4 लाख 50 हजार रुपए मिले संबंधित रकम के वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने राशि जप्त कर कार्रवाई शुरू की है।