CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS

बुढ़ार, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ महिला शाखा बुढार द्वारा श्रद्धा एवं आस्था पूर्वक विविध कार्यक्रमों के मध्य मनायी गई।
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ महिला शाखा बुढार की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका सिंह तथा महासंघ के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अविस्मरणीय त्याग व बलिदान को पुण्य स्मरण करते हुये जयंती कार्यक्रम गौरव दिवस के रूप में मनाया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ महिला शाखा बुढार की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका सिंह (रूपा) ने महाराणा प्रताप के शौर्य को नमन करते हुये कहाकि - हिंदू धर्म एवं संस्कृति के रक्षक और स्वतंत्रता प्रेमी के रूप में हिम्मत और ताकत के साथ महाराणा प्रताप जी ने भारत के सम्मान के लिये लड़ाई लड़ी, ऐसे पराक्रमी वीर सपूत को समूचा राष्ट्र स्मरण कर रहा है।
श्रीमती चंद्रिका सिंह ने कहाकि - वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी एक महान पराक्रमी और युद्ध नीति के कुशल योद्धा थे, जिन्होंने अनेकों कष्ट सहने के बाद भी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की और आदर्शों के दुर्गम पथ को अलोकित करते रहे ऐसे वीर शिरोमणि के त्याग व बलिदान को कभी विस्मरण नहीं किया जा सकता।
जयंती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती - चंद्रिका रूपा सिंह, मंजू सिंह, सुमन सिंह, सविता सिंह भदौरिया, अंबिका सिंह, मीनाक्षी सिंह, अन्नुरानी सिंह, मधु सिंह, संध्या सिंह, अंजना सिंह, कल्पना सिंह, सीमां सिंह (बिरुहली), सीमां सिंह परिहार, सरिता सिंह, सीमां सिंह (बुढार), अर्चिता सिंह, विभा सिंह, महिमा सिंह, निशा सिंह, रेखा सिंह, सुषमा सिंह, मनीषा सिंह, अंजली सिंह ने बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई तथा क्षत्रिय महासंघ महिला द्वारा आयोजित विविध कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।