CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWSराष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है. काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद अब उनका राज्यसभा जाना तय है. इससे पहले भी वह राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं. लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद के भी वह सदस्य रह चुके हैं.बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजने का फैसला सभी सहयोगी दलों का है. उन्होंने कहा कि यह कदम कुशवाहा समाज के समर्थन को बनाए रखने के लिए उठाया गया है, जोकि बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटक है.