पन्ना के अमानगंज में बालाजी सरकार मंदिर में अज्ञात चोरों ने बोला धावा, तकरीबन 1लाख का माल हुआ पार
रसोईघर, भंडार गृह, मेहमान कक्ष के टूटे ताले, पुलिस थाना अमानगंज के पड़ोस में घटित हुई घटना
Curated by – NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, अमानगंज नगर के प्रमुख देव स्थान में से एक श्री श्री 1008 श्री बालाजी सरकार मंदिर में 26/27 की दरमियानी रात किसी अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर रसोई घर, भंडार गृह और मेहमान कक्ष के ताले तोड़ लाखों रुपए का सामान पार कर दिया। इस घटना के विषय में ज्ञात हुआ है कि हर सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी शनिवार को मंदिर में तकरीबन 12:00 बजे तक रामायण पूजा पाठ समिति के द्वारा आयोजित किया जा रहा था। तद उपरांत 12 के बाद समिति के सदस्य और पुजारी मंदिर में ताला लगाकर अपने-अपने घर की ओर आ गए और सुबह पुजारी जी मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। जिस पर तत्काल ही उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस थाना अमानगंज में व समिति के सभी सदस्यों को दी। सूचना के बाद मौके पर एस आई मिश्रा जी ने जाकर घटना की जांच की और पुजारी राम प्रकाश द्विवेदी पिता राजाराम द्विवेदी और समिति के सदस्य आशीष मोदी, संजय चतुर्वेदी सहित विभिन्न सदस्यों की उपस्थिति में पुलिस थाना में लिखित आवेदन दिया गया। और पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 457, 380 का मामला दर्ज किया। ज्ञात हो की यह घटना पुलिस थाना के ठीक बगल से घटित हुई तो नगर और क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले की जांच कर कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है। तीनों कमरे के ताले टूटने के बाद तकरीबन एक लाख रुपए का माल पार हुआ बताया गया है। जिसमें चांदी के मुकुट सहित कई उपयोगी सामग्री इस घटना में चोरी हुई है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड