CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी जिले के पारधी समाज जिनकी अपराधिक गतिविधियों में संलिप्ता पाई जाती है और वह अलग ही अपनी अलग ही दुनिया में रहते आ रहे है। कटनी जिले के ऐसे सेकडो पारधी परिवार है जो जिले के हरदुआ ग्राम में निवास करते है और खाना बदोश की जिंदगी जी रहे है, और उनके बच्चे शिक्षा से वंचित रहते है। उनके बच्चों को शिक्षा के जरिये मुख्यधारा में जोडऩे में पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने एक अनोखी पहल कई माह से करती आ रही है। और कटनी जिले के हरदुआ ग्राम में बस चुके पारधी समाज के बच्चे को शिक्षा दिलाने के लिए एक बड़ी बैठक जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने रखी जिसमे सैकडो की तादात में पारधी समाज के लोग पहुंचे और उनके समाज के एक दर्जन से जायदा बच्चो ने ग्राम के स्कूल में प्रवेश भी लिया और उन्हें होने वाली समस्याओं को जिला प्रशासन ने सुन उनके निराकरण की बात कही है।

कटनी जिले के कलेक्टर अवि प्रसाद और कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने पारधी समाज के बच्चों को शिक्षित करने को तरजीह दी और कटनी जिले के हरदुआ ग्राम स्थित स्कूल में करीबन एक दर्जन बच्चो का प्रवेश भी कराया और उनके माता पिता से गुजारिश की है की वह अपने बच्चो को प्रतिदिन स्कूल जरूर भेजे। वही पारधी समाज के लोगो के चहरे में मुस्कान भी साफ साफ देखी गई। जिले का पुलिस और जिला प्रशासन तमाम परेशानियों के बावजूद पारधी समाज के बच्चों को शिक्षा के उजियारे से जोड़ा है। वर्तमान में जिले में पारधी समाज के सैकडो बच्चे अपने माता पिता के साथ एक जगह रहते हैं, लेकिन वे सभी अपने सामाजिक समस्याओं और रोजगार के चलाते शिक्षा से वंचित रह रहे थे। कई बच्चे एक शहर से दूसरे शहर काम की तलाश में अपने माता पिता के साथ भटकते रहते है। जिससे वह शिक्षा से वंचित थे। कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया की वे कटनी एसपी अभिजीत रंजन के साथ मिल कर सबसे पहले जिले के हरदुआ ग्राम के निवासी बन चुके पारधी समाज के लोगो से मुलाकात करने पहुंचे थे और उन्हें अपराधी गतिविधियों से दूर रहने के लिए कहा था और यह भी कहा था की वे सभी अपने अपने बच्चो को स्कूल में शिक्षा ग्रहण कराने जरूर भेजे जहा पारधी समाज के लोगो ने यह बताया की उनके पास न तो उनकी खुद की जमीन है और न ही रोजगार और न ही उनके पास कोई इसे कागजात भी नही है जिससे उनके बच्चो को स्कूल में दाखिला मिल सके इस सभी समस्याओं को जिला और पुलिस प्रशासन ने सुन सभी समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया। जिसके पाद हरदुआ के शासकीय स्कूल में पारधी समाज की बैठक रखी जहा उन्हे समझाया गया की वे अपने बच्चो को स्कूल जरूर भेजे जिससे उनके बच्चो का भविष्य सुधरेगा और उनकी जो भी समस्याएं है एक एक कर सभी का निकारण जिला प्रशासन जरूर करेगा। हरदुआ के शासकीय स्कूल में कटनी कलेक्टर ने करीबन एक दर्जन के अधिक बच्चो का प्रवेश कराया है और पारधी समाज के लोगो के चहरे पर मुस्कान भी देखी गई।