CURATED BY – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, मध्य प्रदेश के धार जिले में बाल दिवस के उपलक्ष में नालछा के शासकीय माडल हायर सेकंडरी स्कूल में लैंगिक समानता को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इसके तहत महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन परियोजना अंतर्गत संचालित सेल्फ डिफेंस यानी आत्मरक्षा सीख रही बालिकाओं की टीम और बालकों के बीच में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यूनिसेफ के सहयोग से यह एक महत्वपूर्ण प्रयास किया गया।
लैंगिक समानता को लेकर यह एक अच्छी पहल थी। इसमें बालक व बालिकाओं ने समानता के भाव के साथ गेंदबाजी व बल्लेबाजी की। जिसे सभी ने सराहा है। ग्रामीण अंचल में लैंगिक समानता का एक अच्छा वातावरण बन रहा है। इसमें महिला व पुरुष व  बालक - बालिकाओं के भेद से बाहर निकलकर अब सामान्य रूप एक साथ एक मंच पर आ रहे हैं। आदिवासी अंचल में इस तरह की पहल अपने आप में महत्वपूर्ण है।