केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा
तेजस्वी यादव 'जन आशीर्वाद यात्रा' पर नहीं, परिवार बचाओ यात्रा पर निकले हैं
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
पटना, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन आशीर्वाद यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि कि तेजस्वी यादव हमेशा बिहार के जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं लेकिन यह पब्लिक है सब जानती है....अगर तेजस्वी यादव में हिम्मत है तो बिहार में उनके और उनके परिवार के द्वारा जो भ्रष्टाचार और अपराध किया गया है, गरीबों का शोषण किया गया है उस पर बात करके दिखाएं...
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार के लोगों ने देखा है कि किस तरह पिछले 17 महीने में तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री के काल में बिहार को 'आपराधिक राज' के तौर पर बदल दिया था.. गुंडो को संरक्षण राजद सरकार की प्राथमिकता बन गई थी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ईमानदारी से काम करने से रोका जा रहा था इसीलिए नीतीश कुमार जी ने राजद से नाता तोड़कर भाजपा के साथ फिर से गठबंधन कर लिया...
नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भले ही वह जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले हैं लेकिन बिहार की जनता ने तो पहले ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को अपना आशीर्वाद दे चुकी है... क्योंकि बिहार की जनता को विकास, तरक्की, उन्नति, प्रगति, खुशहाली, समृद्धि चाहिए और इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने पिछले 10 सालों में यह साबित किया है...
वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव और उनके परिवार ने बिहार के लोगों के साथ 15 साल का इतिहास है कि किस तरह आपराधिक तांडव, लूट और भ्रष्टाचार किया है इसका हकीकत बिहार की 13 करोड़ जनता जानती है इसलिए बिहार की जनता तेजस्वी यादव के झांसे में अब और नहीं आने वाली है....
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास बिहार के विकास और खुशहाली के लिए कोई रोड मैप नहीं है ...वहीं भाजपा की सरकार ने विकास का नया आयाम स्थापित किया है पूरे देश में, बिहार में सड़कों का, ब्रिजों का जाल बिछाया है... करोड़ों लोगों को रोजगार देने का काम किया है.... गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला की उन्नति और प्रगति के लिए मोदी जी की सरकार लगातार काम कर रही है...