Madhya Pradesh
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के बूथ पदाधिकारियों को देंगे मार्गदर्शन
30 जुलाई को इंदौर जायेगे धार जिले से हजारों भाजपा कार्यकर्ता
Curated by – Navin Mehar | CITYCHIEFNEWS
धार, प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह 30 जुलाई को दोेपहर 12 बजे इंदौर के परदेशीपुरा स्थित मां कनकेश्वरी गरबा मंडल ग्राउंड पर भाजपा के बूथ पदाधिकारियोें के विशाल सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने बताया कि सम्मेलन में धार जिले से 500 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों से 5 हजार भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 30 जुलाई को इंदौर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा में 20 से अधिक श्रेणी के पदाधिकारी, पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।