टली अनहोनी : भरभरा कर गिरी भ्र्ष्टचार की दीवार
गुजरते वक़्त राहगीर हुआ घायल
CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, एसईसीएल सोहगपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय से चंद कदम दूर स्थित कार्यालय विक्रय विपरण एवम केंद्रीय प्रयोग शाला सोहगपुर ( एरिया सेल्स मैनेजर कार्यालय) के बाहर की बाउंड्रीवाल भरभराकर गिर गई। जिससे वहाँ खड़ी एक नई कार जहाँ क्षतिग्रस्त हो गई, मिली जानकारी के मुताबिक ठीक उसी समय वहाँ से गुजर रहे एक पर बाईक सवार के घायल होने की भी खबर है। दरअसल घटनाक्रम की फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते ही इस मामले को पुरे तरह दबा दिया गया। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है।
हम आपको बतला दे कि एसईसीएल सोहागपुर एरिया का एरिया पर्सनल मैनेजर कार्यालय सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत करीब कि बाउंड्रीवाल काफी समय से क्षति ग्रस्त थी। लेकिन लापरवाह जिम्मेदार अफसर इसकी मरम्मत कराने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाये जिसके चलते एक बड़ी घटना घटित होते होते रह गई और एरिया का सिविल विभाग का अमला चुपचाप खुली आँखों से सुब कुछ होते देख रहा था। जिसके परिणाम स्वरुप उक्त बाउंड्रीवाल शनै शनै जर्जर होकर जमींदोज़ हो गई।
कार में गिरा दीवार का मलबा....
इस दौरान बाउंड्रीवाल का मलबा वहाँ खड़ी कार क्रमांक एमपी 18 सीए 5142 के ऊपर भी गिरा। जिससे कार बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई। साथ ही वहाँ से गुजर रहे एक मोटर सायकिल सवार के चोटिल होने की भी जानकारी सामने आ रही है। सोशल मीडिया मे घटना का वीडियो भी अब जमकर वायरल हो रहा है। वहाँ लगी राहगीरो कि भीड़ से पता चल रहा है कि उक्त घटना मे कोई घायल हुआ है। लेकिन मामले को वही रफा दफा कर दिया गया। पता चला है कि घटना के बाद अपनी नाकामी छुपाने इस मामले को एसईसीएल प्रबंधन द्वारा वहीं दबा दिया गया। हालकि यह बात भी सामने आ रही है कि उक्त कार जिसकी थी, अगर उसने इस टूट फूट के लिए इन्श्योरेंस कंपनी मे क्लेम किया तो फिर उसे थाने तक इसकी जानकारी देनी पड़ेगी। लेकिन मामला वही सेटल हो जाने के कारण यह बात थाने तक अभी तक नही पहुंची है। सुबुगाहट यह भी है कि चोटिल व्यक्ति एक इलाज़ के खर्चे पर्चे निजी अस्पताल के दिए जा रहे है ताकि मीडिया हंगामा न खड़ा कर दे।
प्रतिक्रिया....
यदि ऐसी घटना हुई है तो इस संबंध मे पतासाजी कराई जाएगी।
जे पी शर्मा, थाना प्रभारी
अमलाई, शहडोल