CURATED BY – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अंतिम छोर तक प्रचार, प्रसार और पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बहुआयामी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत ‘मोदी की गारंटी’ आईसी वैनों का ग्राम पंचायतों में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में समीप ग्राम पंचायत उटावद में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नीना वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी,भाजपा नेता समंदर सिंह पटेल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष संगीता हेम सिंह पटेल,जनपद अध्यक्ष रेशम बाई वर्मा, यात्रा जिला प्रभारी विश्वास पांडे, विधानसभा यात्रा प्रभारी नीलेश भारती, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,जीवन पटेल,धर्मेंद्र जोशी,सरपंच गंगा बाई रमेश डामोर  मंचासीन थे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा शपथ दिलाकर पौधा रोपण भी किया गया। 
गुरुवार को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत जिले के ग्राम उटावद में  ‘मोदी की गारंटी’ नाम से लोकप्रिय आईसी वैन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनता के नाम ‘प्री-रिकॉर्डेड वीडियो संदेश’ एवं प्रमुख जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से संबंधित जन जागरूकता संदेश को लेकर निर्धारित रूट मैप के अनुसार पहुँची।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केंद्र सरकार की संचालित 17 योजनाओं से पात्रजन को लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही अपील की गई कि इस तरह के तरह के शिविर में आम जनता योजनाओं का लाभ उठावें, सभी की यह जिम्मेदारी भी है कि सन् 2047 तक विकसित भारत बनाने की संकल्पना साकार करना है।शिविर में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने,रोजगार के अवसरों, गरीबों के लिए अव-संरचना का निर्माण, वंचितों के लिए सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आयुष्मान भारत योजना, पीएम मुद्रा योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और सही पोषण, देश रोशन योजना के साथ साथ स्टार्टअप इंडिया के तहत आमजन को जानकारी दे कर लाभ देने की कार्यवाही की जा रही है.

शिविर में आने वाले महिलाओं की सिकल सेल एनिमिया की जांच की व्यवस्था की गई है।शिविर में स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। बालिकाओं द्वारा समूह और एकल नृत्य की प्रस्तुति दी गई। भारत को विश्व के विकसित राष्ट्रों में अग्रणी राष्ट्र के तौर पर शुमार करने में जिलेवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘विकसित भारत संकल्प’ की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान खेती में नैनों यूरिया के छिड़काव संबंधी प्रदर्शन ड्रोन के माध्यम किया गया।

इस अवसर पर मनीष महाजन, रामप्रसाद भाबर,घनश्याम भाबर ,घनश्याम  निक्कुम  राम प्रसाद दरबार, बहादुर सिंह रघुवंशी,जगदीश  सोलंकी,लाखनसिंह पटेल,राधेश्याम सेन,धन्नालाल राणा,ओमप्रकाश निक्कम, समंदर मालवीय,रामेश्वर पटेल,विजय पोरवाल,एहसान पटेल सहित  अन्य विभागों के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे। संचालन रणजीत सिंह रघुवंशी सचिव संगठन जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया व आभार हेमसिंह पटेल उपाध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा किया गया।