CURATED BY – KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWSशिवपुरी, जरुरी नहीं जो भाजपा को वोट नहीं दें वह रामभक्त नहीं, वह भी रामभक्त है। यह बड़ी बात मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शिवपुरी में कही। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ग्वालियर से भोपाल कार में सवार होकर शिवपुरी से निकली थी। यहां वह भाजपा के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं से मिलने कुछ देर रुकी हुईं थी। इस दौरान उन्होंने कार में सवार होकर चर्चा की।

पूर्व सीएम उमाभारती ने उत्तरप्रदेश में लोकसभा सभा में आई कम सीटों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में निश्चित रूप से सीटेँ कम हुईं है। इसमें भी भाजपा समीक्षा करेगी। वह भी इस मामले में अपना मत देंगी। 

उन्होंने कहा कि पहले हिंदू समाज का मन समझना होगा। हिन्दू समाज, समाज व्यबस्था और धर्म व्यबस्था को एक नहीं करता हैं। उधर इस्लामिक समाज है जो समाज व्यबस्था और धर्म व्यबस्था को एक करके चलता हैं और उसी हिसाव से अपना वोट देता है। लेकिन हिन्दू समाज सामाजिक व्यबस्था के अनुरूप वोट देता हैं। लेकिन इससे हिन्दुओं की रामभक्ति कम हो गई या वो रामभक्त नहीं है, ऐसा नहीं है। वो राम भक्त है जिन्होंने भाजपा को वोट नहीं देना। वो रामभक्त है लेकिन वोट भाजपा को नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया। 

उन्होंने कहा कि हर रामभक्त भाजपा को वोट देगा ऐसा अहंकार हमें नहीं पालना चाहिए। जो भाजपा को वोट नहीं देता वो राम भक्त नहीं है यर शंका भी हमें नहीं पालनी चाहिए। उत्तरप्रदेश में सामजिक व्यबस्था अलग है। यूपी में कोई अनदेखी हुई है। इसका परिणाम चुनावों में देखने को मिला है।    

2024 लोकसभा के परिणाम और उत्तरप्रदेश में भाजपा की सीटें कम होने पर उमाभारती ने कहा कि चुनावी परिणामों पर मोदी-योगी पर ब्लेम करना ठीक नहीं है। 6 दिसम्बर बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने के बाद भी भाजपा हार गई थी। इसके बावजूद हमने अयोध्या राम लला के मंदिर को अपने एजेंडे से बाहर नहीं किया था। हमारे हर चुनाव में अयोध्या रहीं थी। हमने कभी अयोध्या को वोट से नहीं जोड़ा इसी तरह अब हम मथुरा-काशी को भी वोट से नहीं जोड़ रहे हैं। मथुरा-काशी हमारे हृदय से जुड़े हैं।