जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सहभागिता से दूर भाग रहा अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट मैहर
अल्ट्राटेक सीमेंट मैहर अगर सात दिवस निरंतर दो पोकलेन मशीन, 6 डंपर, एक जेसीबी मशीन, श्रमदान जल गंगा संवर्धन एक आर्मी सहयोग करें तो ग्राम तिलौरा के अमिलिहा तालाब का हो सकता है काया कल्प
CURATED BY – SHREE NIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS
मैहर. जल गंगा संवर्धन अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे मैहर के समाजसेवी विष्णुनाथ पाण्डेय परंतु मौके पर कार्य बंद पाया श्री पाण्डेय के साथ कुछ समाजसेवक श्रमदान करने के लिए तिलौरा के अमिलिहा तालाब पहुंचे थे श्री पाण्डेय ने ग्रामीणजनो से बात की तो ग्रामीणजनो ने बताया कि दो दिन के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने मशीन भेजा था और दिखावटी थोड़ा खरोचते हुए अपनी मशीन वापस बुला कर ले गए ।
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिला कलेक्टर मैहर द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट मैहर के द्वारा संचालित तिलौरा माइंस विशाल रूप से ग्राम तिलौरा मे खनिज संपदा सीमेंट पत्थर का खनन सैकड़ो हेक्टेयर में संचालित है और सैकड़ो हेक्टेयर में माइंस संचालित होने के कारण ग्राम तिलौरा में जहां वाटर लेवल में भारी कमी आई इसका कारण है अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट मैहर की तिलौरा माइंस करीब करीब 500 फीट गहराई लेकर पत्थर निकाल रही हैं जिसके कारण वाटर लेवल के श्रोत पूरे बंद हो चुके हैं ग्राम तिलौरा, नरौरा, सिलौटी, जुरवा, उमरी आदि गांव में पानी की विकराल समस्या देखी जा रही है यहां के ग्रामीण जन पीने का पानी के लिए जगह जगह तरस रहे हैं साथही तिलोरा माइंस में हैवी ब्लास्टिंग के कारण कच्चे वा पक्के घरों में डरारे आना चालू है बड़े-बड़े पक्के मकान भी ब्लास्टिंग के कारण छत विछत हो रहे हैं वहीं कुआ, बावड़ी, तालाब सब सूखे पड़े छोटे-छोटे किसान अपने खेतों में खेती सिंचित करने के लिए निजी बोर कराकर सिंचाई किया करते थे परंतु आज तिलौरा माइंस के कारण उन किसानों के बोर बंद हो गए कुछ बोर तिलोरा माइंस में ब्लास्टिंग के कारण भरभरा कर खत्म हो गए नष्ट हो गए जब खेतों में मुख्य पानी की जरूरत होती है तो किसान के बोर सूखे पड़े रहते है यह देख किसान अपना माथा पकड़ते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट मैहर के नाम से रो रहे हैं । मैहर जिला कलेक्टर द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट मैहर से श्रमदान की अपील करते हुए ग्राम तिलौरा के मध्य में स्थित अमिलिहा तालाब के गहरीकरण वा मालवा सफाई करण मे सहयोग की मांग की जिसे अल्ट्राटेक सीमेंट मैहर द्वारा जिला कलेक्टर मैहर को खुश करने के लिए तिलौरा के अमिलिहा तालाब को सफाई व गहरीकरण का जुम्मा उठाया परंतु दो दिन दिखावटी कार्य करते हुए काम बंद कर दिया और अल्ट्राटेक यह प्रतीक्षा करने लगी कितनी जल्दी बारिश हो जाए और मुझे बहाना मिल जाए जिला कलेक्टर महोदय को बारिश का बहाना बनाते हुए कि बारिश के कारण सफाई और गहरीकरण नहीं हो सकता अल्ट्राटेक सीमेंट की नियत में खोट को देखते हुए ग्रामीणों ने वा ग्राम पंचायत के सरपंच ने भी जिला कलेक्टर मैहर को अवगत कराया की माननीय जिला कलेक्टर महोदय अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट तालाब में कोई कार्य नहीं कर रही जिसे जिला कलेक्टर मैहर संज्ञान में लेते हुए पुनः अल्ट्राटेक सीमेंट मैहर को संपर्क करते हुए अमिलिहा तालाब में कार्य जोरसोर प्रारंभ करने की अपील की परंतु अल्ट्राटेक सीमेंट मैहर द्वारा गत चार दिवस और निकल गए कंपनी द्वारा कोई कार्य नहीं किया जा रहा अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट मैहर एवं मनमानी क्यों चल रही है क्यों ग्रामीणों को अनदेखा कर रही है आज इन्हीं ग्रामीणों ने अपनी पुश्तैनी आरजी मैहर के अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी को बेची जिसे मैहर सीमेंट ने बड़ी ही चालाकी और चतुराई से कार्य करते हुए किसानों से डायरेक्ट जमीन ना खरीद कर इनडायरेक्ट जमीन खरीद कर सैकड़ो हेक्टेयर में लीज सेंकसन कराकर अपना भारी भरकम सीमेंट प्लांट चलाकर मैहर सीमेंट प्लांट तरक्की की तरफ भाग रहा है वही तिलैरा माइंस के चारों तरफ के गावों के लोगों को मजबूर कर रही हैं। कंपनियां को शासन द्वारा यह कहा गया है जहां पर भी आप खनिज संपदा दोहन करेंगे वहां के ग्रामीण जनों को शिक्षा में सहयोग, स्वास्थ्य के लिए हर वर्ष स्वस्थ कैंप लगाना, ग्रामीणो को जल वितरण करवाना, जल संवर्धन करवाना, आरसीसी रोड, पानी निकासी नाली निर्माण में पूर्ण सहयोग करेंगे परंतु मैहर सीमेंट अपने सभी दाईत्वो से मुंह मोड़ रखी हुई है।