गया. गया में एक ही थाना के दो दरोगा सस्पेंड हो गए. दोनों रामनवमी महोत्सव कार्यक्रम में सादा वर्दी में पहुंचे थे. महिला डांसरों के साथ ठुमके लगाए. डांस का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया. मामला गया जिले के इमामगंज थाने का है. सस्पेंड होने वाले दोनों दरोगा रासबिहारी और सुनील पांडे है. दोनों ही एसआई के पद पर तैनात है. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले की जांच करवाकर दोनों को सस्पेंड कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, रामनवमी के दिन इमामगंज थाना से कुछ ही कुछ दूरी पर गांधी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. दोनों दरोगा इसमें सादा वर्दी में शामिल हुए थे. डांसरों के साथ ठुमके लगाए थे. रातभर दोनों कार्यक्रम का आनंद लेते रहे. कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने उनका वीडियो बना लिया. फिर यह वीडियो दो दिन बाद वायरल कर दिया गया. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ पुलिस महकमा हरकत में आ गया. एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए. जांच में मामला सही पाए जाने पर दोनों दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया गया.

कार्यक्रम में मस्ती में डूबे दिखे दरोगा

दोनों दरोगाओं ने न केवल डांसरों के साथ ठुमके लगाए बल्कि कार्यक्रम में पूरी मस्ती के मूड दिखे. डांसरों को खुलकर परफॉर्म करने का माहौल बनाया. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कार्यक्रम सांस्कृतिक था लेकिन उसमें महिला डांसरों को बुलाया गया. महिला डांसरों के साथ दोनों दरोगा अश्लील ठुमके लगाते नजर आए. वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.