Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, धार  जिले में अवैध शराब परिवहन के मामले में लगातार कार्रवाई देखने को मिल रही है। गुणावद और बदनावर के बाद अब गंधवानी में बड़ा शराब का जखीरा पकड़ाया है। गंधवानी के ग्राम जामली में गिटटी खदान के समीप पुलिस ने घेराबंदी कर शराब के ट्रक को पकड़ा है। इसमें से पुलिस ने 1008 पेटी अवैध शराब बरामद की है।  एसपी मनोज कुमार सिंह की सूचना पर गंधवानी व टांडा पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक से शराब बरामद की। बताया जा रहा है कि शराब को गुजरात ले जाने की तैयारी थी। पुलिस ने इस मामले में शराब जब्‍त कर मामले की जांच शुरू की है। प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

शराब के अवैध परिवहन पर पुलिस की लगातार कार्रवाई देखने को मिल रही है। इस बार गंधवानी और टांडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी मनोज कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप ट्रक के जरीए जाने वाली है। इस पर गंधवानी और टांडा पुलिस को कार्रवाई के लिए लगाया गया। सूचना पर टीम ने गिटटी खदान के समीप ग्राम जामली से ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएफ 9256 को रोका। इसकी जांच के दौरान ट्रक में बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां भरी हुई , पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और अब इस मामले में आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है । वही पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।