बीमारी से परेशान होमगार्ड जवान ने करा आत्महत्या का प्रयास
गटकी सल्फास, हालत गंभीर होने पर इंदौर रैफर
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, कलेक्टर कार्यालय के बाहर चौकी में पदस्थ होमगार्ड जवान ने सल्फास गटक ली, जिसे उपचार के बाद रैफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर कलेक्टर कार्यालय के बाहर मौजूद चौकी में होमगार्ड जवान ओमप्रकाश पिता कन्हैयालाल सूर्र्यवंशी पदस्थ है। शुक्रवार को ड्य्टी के दौरान होमगार्ड जवान ओमप्रकाश ने चर्म रोग से परेशान होकर सल्फास का सेवन कर लिया। जवान को गिलास में सल्फास मिलाकर सेवन करता देखने पर मौके पर मौजूद परिचित ने तुरंत ही उसे उपचार हेतु शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने होमगार्ड जवान को इंदौर रैफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार ओमप्रकाश कई वर्षों से चर्म रोग से पीडि़त है और इसीको लेकर वह परेशान रहता है। इलाज के बावजूद रोग ठीक नही होने पर उसने ड्यूटी के दौरान आत्महत्या करने का प्रयास किया।